1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 68 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे, लंदन में की शादी

68 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे, लंदन में की शादी

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 04, 2023 01:04 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 04:32 pm IST

हरीश साल्वे भारत के सबसे महंगे और प्रसिद्ध वकीलों में शुमार हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव केस, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का हिट-एंड-रन केस समेत कई बड़े मामलों में पैरवी के लिए जाना जाता है।

Harish Salve- India TV Hindi
हरीश साल्वे। Image Source : SOCIAL MEDIA

देश के प्रसिद्ध वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी कर ली है। 68 की उम्र में साल्वे ने तीसरी बार रविवार को लंदन में शादी की है। वकील हरीश साल्वे की हाई प्रोफाइल शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत कई करीबी और परिवार के लोग भी शामिल हुए। बता दें कि हाल ही में साल्वे को केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना है। 

ये बनीं हमसफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश साल्वे की नई हमसफर का नाम ट्रीना है। वह ब्रिटिश मूल की हैं। इससे पहले साल्वे ने 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड नाम की महिला से शादी की थी। वहीं, उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी से उनका रिश्ता 38 साल तक चला था। जून 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। हरीश और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम साक्षी और सानिया है। कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था।

जानें हरीश साल्वे के बारे में
हरीश साल्वे भारत के सबसे महंगे और ख्याति प्राप्त वकीलों में शुमार हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी। 1992 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था। साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम किया था। साल्वे को सलमान खान के हिट-एंड-रन केस में पैरवी करने के लिए भी जाना जाता है। साल्वे ने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस भी लड़ा था, जिसमें उन्होंने केवल एक रुपये की फीस ली थी। हाल ही में उन्हें वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के लिए गठित कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें- मुंबई: फ्लैट से 24 साल की ट्रेनी एयर होस्टेस का शव मिला, पुलिस को हत्या की आशंका, हिरासत में लिया गया एक शख्स

ये भी पढ़ें- इसरो ने चांद पर दोबारा कराई विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग, इस कारण उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत