1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे की मार! दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों तक लेट, यात्री परेशान

कोहरे की मार! दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों तक लेट, यात्री परेशान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 06, 2025 09:15 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 09:15 am IST

दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों तक लेट।- India TV Hindi
दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों तक लेट। Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत कोहरे और ठंड की चपेट में आ गया है। कई राज्यों में ठंड की मार देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन पर पड़ा है। कोहरे की वजह से दिल्ली के लिए आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इनमें से कई ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो कई घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऐसे में ट्रेन देरी से चलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। 

ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान

वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ट्रेनों के लेट होने की वजह से परेशान दिखे। कड़कड़ाती ठंड में पैसेंजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। इसके अलावा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन की स्थिति सामान्य देखी गई। हालांकि पिछले दिनों विमानों के भी लेट होने की खबरें सामने आई थीं। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने-जाने वाले कई विमान प्रभावित हुए और उनके समय में परिवर्तन करना पड़ा। वहीं कई विमानों को डायवर्ट भी करना पड़ा था। फिलहाल आज आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों का उड़ान संचालन सामान्य है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

बता दें कि ठंड में राजधानी दिल्ली का हाल बेहाल है। दिल्ली सहित एनसीआर के इलाके में कोहरा देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ेगी। फिलहाल आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा नोएडा का अधिकतम तापमान आज 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- 

BPSC Protest: प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खाली कराया गांधी मैदान

हैवान बना बेटा, मां-पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, चाकू से भी किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत