Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नितिन गडकरी को चिंतामणराव देशमुख पुरस्कार से सम्मानित करेंगे शरद पवार

नितिन गडकरी को चिंतामणराव देशमुख पुरस्कार से सम्मानित करेंगे शरद पवार

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Jul 24, 2025 10:37 pm IST, Updated : Jul 24, 2025 10:37 pm IST

यह पुरस्कार 29 जुलाई को यहां न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित एक समारोह में नितिन गडकरी को प्रदान किया जाएगा। वहीं, गडकरी को इस वर्ष का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

nitin gadkari sharad pawar- India TV Hindi
Image Source : PTI नितिन गडकरी, शरद पवार।

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान के लिए अगले हफ्ते चिंतामणराव देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पुणे स्थित एनजीओ सरहद द्वारा आयोजित यह पुरस्कार 29 जुलाई को यहां न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

एनजीओ ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार गडकरी को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। महाराष्ट्र निवासी देशमुख 1943 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय थे और उन्होंने 1950 से 1956 तक वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया। पहला चिंतामणराव देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार पूर्व राजनयिक धनंजय मुले को प्रदान किया गया।

इस वर्ष के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे गडकरी

वहीं, आपको बता दें कि नितिन गडकरी को इस वर्ष का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। बुधवार को इसकी घोषणा की गई थी। इस पुरस्कार की स्थापना लोकमान्य तिलक स्मारक न्यास ने 1983 में की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2023 में इसे सम्मानित किया गया था जबकि पिछले वर्ष लेखिका और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को यह पुरस्कार दिया गया था।

समारोह में शामिल होंगे फडणवीस, शिंदे और अजीत पवार 

न्यास के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक ने बताया कि पुरस्कार समारोह स्वतंत्रता आंदोलन के दिग्गज नेता तिलक की 105वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक अगस्त को आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार तथा पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

'गडकरी ने पूरे देश में व्यापक राजमार्ग नेटवर्क बिछाया'

रोहित तिलक ने पुरस्कार की घोषणा के समय राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे में गडकरी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘सड़कों को विकास की कुंजी मानते हुए, गडकरी ने पूरे देश में एक व्यापक राजमार्ग नेटवर्क बिछाया है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से, उन्होंने भारत के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ इस पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये नकद दिये जाते हैं। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement