1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शशि थरूर की जिंदगी में कोई और हीरोइन आने वाली है? कांग्रेस नेता ने दिया मजेदार जवाब; VIDEO

शशि थरूर की जिंदगी में कोई और हीरोइन आने वाली है? कांग्रेस नेता ने दिया मजेदार जवाब; VIDEO

 Published : Jun 03, 2023 11:36 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 12:05 am IST

'आप की अदालत' में शशि थरूर ने शिरकत की अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया कि क्या उनकी जिंदगी में कोई और हीरोइन आने वाली है? इसपर थरूर ने मजेदार जवाब दिया।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
'आप की अदालत' में कांग्रेस नेता शशि थरूर Image Source : INDIA TV

'आप की अदालत' में जब कांग्रेस नेता शशि थरूर आए तो उन्होंने अपने कई पुराने किस्से साझा किए। इस दौरान शशि थरूर ने अपनी पहली पत्नी के बारे में भी बात की। आप की अदालत में जब शशि थरूर से रजत शर्मा ने ये सवाल किया कि क्या अभी भी उनकी जिंदगी में कोई और हीरोइन आ सकती है। इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने एक अंग्रेजी की कहावत के साथ मजेदार जवाब दिया।   

शशि थरूर की बायोपिक में कितनी हिरोइन होंगी? 

आप की अदालत में शशि थरूर से एक दर्शक ने सवाल किया कि अगर उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक बनी तो उसमें कितनी हीरोइन होंगी। इसके जबाब में थरूर ने कहा, "इसमें सबसे पहली तो मेरी मां होंगी। इसके बाद मेरी दो बहनें भी हैं। ये दोनों मेरी सबसे बड़ी दोस्त हैं और सबसे बड़ी आलोचक भी। ये भी उस बायोपिक में हीरोइन होंगी।" इसी दौरान रजत शर्मा ने टोकते हुए शशि थरूर से कहा कि आपने ये नहीं बताया कि आपने जो तीन शादियां की हैं, वो भी उसमें हीरोइन होंगी। इसपर थरूर बोले कि वो भी जरूर हीरोइन होंगी।

अगली शादी पर थरूर बोले- नेवर से नेवर
शशि थरूर ने बताया कि उन्होंने 21 साल की उम्र में शादी की थी। 21 साल की उम्र में तय किया था लेकिन हम तैयार नहीं थे इसके लिए। लेकिन मेरे मन में वो बहुत बड़ी हीरोइन है और हमारा अभी भी अच्छा संपर्क है। इस दौरान रजत शर्मा ने सवाल किया कि क्या अभी कोई और हीरोइन भी आपकी जिंदगी में आने वाली है? इसपर थरूर ने कहा कि अग्रेजी में एक कहावत है - नेवर से नेवर। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मेरी उम्र के बारे में सोचिए, मेरी जिम्मेदारियों के बारे में सोचिए, इसकी संभावनाएं बहुत कम हैं। इसपर रजत शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपकी हरकतों से तो लगता है जल्दी ही कुछ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-

'आप की अदालत' में शशि थरूर ने अपनी पत्नी की मौत को लेकर बताई अनसुनी बातें  

जब कॉलेज में 'लड़की' वाले केस में 'फंस' गए थे शशि थरूर, 'आप की अदालत' में बताया तो लगे ठहाके

यहां देखें 'आप की अदालत' में शशि थरूर का पूरा एपिसोड-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत