1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रयागराज: शूटरों ने सेकेंड भर में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अतीक को दागी थीं 8, अशरफ को मारी थी 5 गोली

प्रयागराज: शूटरों ने सेकेंड भर में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अतीक को दागी थीं 8, अशरफ को मारी थी 5 गोली

 Reported By: Gonika Arora,  Vishal Pratap Singh,  Abhay Parashar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 17, 2023 03:06 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 03:06 pm IST

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर बड़ी बात सामने आई है। शूटरों ने अतीक को आठ गोलियां दागी थीं, तो वहीं अशरफ को 5 गोलियां मारी गईं थीं।

big reveal in atiq ashraf murder- India TV Hindi
अतीक-अशरफ की हत्या में बड़ा खुलासा Image Source : FILE PHOTO

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात पुलिस की सुरक्षा के बीच तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों शूटर मीडियाकर्मी बनकर आए थे और जैसे ही अतीक और अशरफ पत्रकारों से बातचीत करनी शुरू की, तीनों शूटरों ने दोनों माफिया ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के सामने ही दोनों की मौत हो गई। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि अतीक के शरीर में आठ गोलियां मिली थीं, जिसमें अतीक के शरीर से 2 गोली आर-पार हो गई थी। वहीं,  अशरफ के शरीर में पांच गोली मिली थीं, जिसमें अशरफ के शरीर में तीन गोली आर-पार हो गई थी। तीनों शूटर्स के परिवार से पूछताछ के लिए प्रयागराज से टीम जा चुकी है। 

वहीं, अतीक और अशरफ की हत्या के मामले की जांच को लेकर एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी अतीक-अशरफ हत्याकांड के मामले  को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। CJI को पत्र लिख कर मामले में  संज्ञान लेने की मांग की गई है औऱ इसके साथ ही मामले की जांच CBI को सौपने के लिए कहा गया है।

अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स को प्रयागराज के लोवर कोर्ट में आज 4 बजे के करीब पेश किया जाएगा। तीनों के लिए पुलिस रिमांड मांगेगी और फिर उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत