1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Shrikant Tyagi: कांग्रेस को शक कि धामी सरकार ने श्रीकांत त्यागी को दी शरण! माहरा बोले- सैंया भए कोतवाल तो..!

Shrikant Tyagi: कांग्रेस को शक कि धामी सरकार ने श्रीकांत त्यागी को दी शरण! माहरा बोले- सैंया भए कोतवाल तो..!

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 08, 2022 11:42 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 11:42 pm IST

Shrikant Tyagi: नोएडा में एक महिला के साथ भाजपा से ताल्लुक रखने वाले श्रीकांत त्यागी ने अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की तक की थी जिसके बाद श्रीकांत की शिकायत पुलिस में हुई।

Shrikant Tyagi- India TV Hindi
Shrikant Tyagi Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर आज सुबह बुलडोजर चल गया
  • उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा पर खुलकर तंज कसा
  • अगर भाजपा यह कहती है कि बेटी बचाओ तो यह समझो कि बेटियां खतरे में हैं- कांग्रेस

Shrikant Tyagi: यूपी के नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी कर फरार हुए बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की है, वह भाजपा के चाल चरित्र को दर्शाता है। नोएडा में एक महिला के साथ भाजपा से ताल्लुक रखने वाले श्रीकांत त्यागी ने अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की तक की थी जिसके बाद श्रीकांत की शिकायत पुलिस में हुई। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर श्रीकांत की तलाश में जुटी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच बताई जा रही है।

'भाजपा के लोग जो कहते हैं उसका उल्टा होता है'

वहीं अब इस मामले में भाजपा की किरकिरी हो रही है। ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी भाजपा पर खुलकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जो कहते हैं उसका उल्टा होता है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर भाजपा यह कहती है कि बेटी बचाओ तो यह समझो कि बेटियां खतरे में हैं। उत्तराखंड में श्रीकांत की लोकेशन ट्रेस होने के बाद करण माहरा ने कहा कि श्रीकांत त्यागी यहां पर इसलिए आया है, क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है। माहरा ने कहा कि सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए ही यहां पर आ रही है। पुलिस आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार नहीं करेगी। माहरा ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यहां सरकार ने ही श्रीकांत को शरण दी हो।

श्रीकांत त्यागी को पुलिस की 8 टीमें तलाश रही
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर आज सुबह बुलडोजर चल गया है। सरकार का इशारा होते ही पूरा सरकारी अमला त्यागी के कागज चेक करने में लग गया। उसकी 15 दुकानों पर जीएसटी चोरी का केस बन गया है। जहां-जहां जो भी निर्माण किया है, अथॉरिटीज से उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। उसकी सिक्योरिटी में लगे गनर किसके आदेश से मिले इसका पता लगाया जा रहा है। राजनीति से लेकर अफसरशाही तक उसके गॉडफादर कहां कहां बैठे थे इसे खंगाला जा रहा है। 6 पुलिसवाले अबतक सस्पेंड हो चुके हैं। श्रीकांत त्यागी को पुलिस की 8 टीमें तलाश रही हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है। उसपर 25 हजार का इनाम रख दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत