1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Shubhanshu Shukla: 'लोग NASA नहीं ISRO की बात करेंगे', लखनऊ में बोले शुभांशु शुक्ला

Shubhanshu Shukla: 'लोग NASA नहीं ISRO की बात करेंगे', लखनऊ में बोले शुभांशु शुक्ला

 Edited By: Shakti Singh
 Updated : Aug 25, 2025 07:53 pm IST

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद पहली बार अपने शहर लखनऊ पहुंचे हैं। यहां उनका शानदार स्वागत किया गया। परेड के दौरान लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर उनका स्वागत किया।

सीएम योगी से सपरिवार मिले अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला।- India TV Hindi
सीएम योगी से सपरिवार मिले अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला। Image Source : X/CMOFFICEUP

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनसे लौटने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। गोमती नगर विस्तार कैम्पस ऑडिटोरियम में उनका सम्मान किया जाएगा। इसके बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोपहर में उनकी मुलाकात योगी आदित्यनाथ के साथ होगी। वहीं, शाम के समय दोबारा उनका सम्मान किया जाएगा। इससे पहले एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ और एयरपोर्ट से गोमती नगर तक उनकी कार परेड आयोजित की गई।

Shubhanshu Shukla Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 5:34 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    'लोग नासा नहीं इसरो की बात करेंगे': शुभांशु शुक्ला

    भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा, "दो साल पहले तक हमारे पास 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' नाम की कोई चीज नहीं थी। हम पिछले दो सालों से 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' मनाते आ रहे हैं। लेकिन इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को लेकर मैंने जो उत्साह और जोश देखा, उससे मुझे पूरा विश्वास है और जैसा कि उप-मुख्यमंत्री ने कहा, आने वाले समय में लोग नासा की नहीं, बल्कि इसरो की बात करेंगे। यह सिर्फ़ एक सपना नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा है जो कुछ समय में हक़ीक़त में बदल जाएगा।"

  • 4:38 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    शुभांशु शुक्ला ने सीएम योगी से सपरिवार की मुलाकात

    आईएसएस के सफल मिशन के बाद सोमवार को अपने गृह नगर लखनऊ आए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर ऐतिहासिक ‘एक्सिओम-4’ मिशन के सफलतापूर्वक संचालन एवं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कुशल वापसी के बाद देश के सपूत शुभांशु शुक्ला जी ने शिष्टाचार भेंट की। योगी से मुलाकात के समय अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ उनकी पत्नी कामना और पुत्र कियाश भी मौजूद थे। 

  • 12:45 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    बच्चों को देखकर मेरी थकान खत्म हो गई

    अपने स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "आज सुबह मैं बहुत थका हुआ था। फिर मैंने आप बच्चों को सड़कों पर देखा और मुझे बताया गया कि आप सुबह 7.30 बजे से वहां खड़े हैं। मैंने आपको पसीने से तर, मुस्कुराते और इतना उत्साहित देखा कि मेरी थकान गायब हो गई। सफल होने के लिए केवल दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। मेरे समग्र अनुभव में, मुझे लगता है कि भविष्य बेहद उज्ज्वल है। हम सही समय पर हैं, सही अवसर मौजूद हैं। आईएसएस पर आपके साथ हुई प्रत्येक बातचीत में, मुझसे कभी यह सवाल नहीं पूछा गया कि आईएसएस पर कैसा था। मुझसे हमेशा पूछा जाता था कि अंतरिक्ष यात्री कैसे बनें। यह बताता है कि आपका मन किस दिशा में जा रहा है। कृपया आकांक्षा रखें। हमारे पास 2040 तक चंद्रमा पर उतरने का एक विजन और एक मिशन है।"

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    भव्य स्वागत से खुश हुए शुभांशु शुक्ला

    लखनऊ में शानदार स्वागत के बाद शुभांशु शुक्ला बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यहां का उत्साह अद्भुत है। इस दौरान वह अपने परिवार के लोगों से भी मिले। परेड के दौरान गोमतीनगर में सड़क के किनारे खड़े होकर स्कूल के बच्चों ने और आम लोगों ने शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। 

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    शुभांशु का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे- बृजेश पाठक

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा। जब से वह अंतरिक्ष से धरती पर लौटे हैं, लखनऊ के लोग बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार वह क्षण आ ही गया। हम शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी और प्यार से स्वागत करते हैं।."

  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    सोमवार को शुभांशु शुक्ला का कार्यक्रम

    शुभांशु शुक्ला सुबह 9 बजे लखनऊ एअरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सीएमएस स्कूल के बच्चे और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। इसके बाद शुभांशु शुक्ला की कार परेड लखनऊ एअरपोर्ट से शुरू हुई, जो जी-20 चौराहा होते हुए सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार कैम्पस पहुंची। सुबह 10 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार कैम्पस ऑडिटोरियम में शुभांशु शुक्ला का सम्मान समारोह शुरू हुआ।।

    दोपहर 12:00 सीएमएस स्कूल ऑडिटोरियम में शुभांशु की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। शाम 4:00 बजे लोक भवन में शुभांशु शुक्ला का सम्मान किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत