1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Sidhu Moose Wala Murder: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एनकाउंटर का डर, अर्जी पर सुनवाई से कोर्ट ने किया मना

Sidhu Moose Wala Murder: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एनकाउंटर का डर, अर्जी पर सुनवाई से कोर्ट ने किया मना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 30, 2022 09:50 pm IST,  Updated : May 30, 2022 09:56 pm IST

Sidhu Moose Wala Murder: अर्जी में कहा गया है कि किसी भी राज्य की पुलिस उसके खिलाफ लंबित किसी मामले की जांच उसके यहां तिहाड़ जेल में रहते हुए और उसे हिरासत में लिए बिना कर सकती है।

Lawrence Bishnoi- India TV Hindi
Lawrence Bishnoi Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद
  • लॉरेंस बिश्नोई की अर्जी पर विचार करने से कोर्ट का इनकार
  • पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ किए जाने की जताई है आशंका

Sidhu Moose Wala Murder: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कथित आरोपी और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से दायर उस अर्जी पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उसने जेल अधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वे उसकी हिरासत पंजाब पुलिस को न सौंपें। यह जानकारी अदालत के एक सूत्र ने दी। 

विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने कहा कि आरोपी के पास अदालत के समक्ष आवेदन दायर करने का कोई आधार नहीं है। अर्जी में तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया था कि बिश्नोई के खिलाफ पंजाब या किसी अन्य राज्य पुलिस के किसी भी पेशी वारंट के बारे में अदालत को पूर्व सूचना दी जाए और किसी अन्य राज्य की पुलिस को उसकी हिरासत न दी जाए। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी को राजनीतिक रंजिश के चलते पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ किए जाने की आशंका है। 

आरोपी यहां कड़े मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण) अधिनियम के तहत किए गए अपराध के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। अर्जी में कहा गया है कि किसी भी राज्य की पुलिस उसके खिलाफ लंबित किसी मामले की जांच उसके यहां तिहाड़ जेल में रहते हुए और उसे हिरासत में लिए बिना कर सकती है या वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उसे किसी अन्य अदालत में पेश कर सकती है। 

अर्जी में कहा गया है कि यदि उसके पेशी वारंट की अनुमति दी जाती है, तो आरोपी के वकीलों को सूचित किया जाए और उसकी हिरासत उचित सुरक्षा व्यवस्था की शर्त के साथ दी जाए। पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या एक गिरोहों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है। मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत