1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Sidhu Moose Wala murder case: महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग से भी जुड़ा सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का मामला, पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ इनपुट शेयर किया

Sidhu Moose Wala murder case: महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग से भी जुड़ा सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का मामला, पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ इनपुट शेयर किया

 Reported By: Puneet Pareenja
 Published : Jun 07, 2022 02:51 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 02:51 pm IST

Sidhu Moose Wala murder case: सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड मामले के तार महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग से भी जुड़ा है । पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ इनपुट शेयर किया।

Sidhu Moose Wala Poster- India TV Hindi
Sidhu Moose Wala Poster Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • महाराष्ट्र से भी जुड़ा सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड मामले का तार
  • महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का सामने आया नाम
  • पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ इनपुट शेयर किया

Sidhu Moose Wala murder case: सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड मामले के तार महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग से भी जुड़ा है । पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ इनपुट शेयर किया। पंजाब पुलिस ने सिद्दू मूसेवाला को गोली मारने वाले जिन आठ शार्प शूटर्स की पहचान की है उसमें पुणे का संतोष जाधव भी शामिल। संतोष जाधव गवली गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में कल दो गिरफ्तारी हुई

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में कल दो गिरफ्तारी हुई थीं। इसमें एक पर मूसेवाला की मुखबरी देने का आरोप है, वहीं दूसरा हत्या में शमिल बताया गया है। 29 मई की शाम पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हत्याकांड में 8 शूटरों के शामिल होने का शक है

इस हत्याकांड में 8 शूटरों के शामिल होने का शक है। इनमें से एक को पकड़ लिया गया है। पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बना रही हैं और छापेमारी कर रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत