तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक फार्म हाउस में पार्टी के दौरान पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम पर फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने यहां मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। यहां मौके पर टीडीपी के सांसद भी मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व विधायक सहित कई अन्य नामचीन हस्तियां इस पार्टी में मौजूद थीं। पुलिस को नशीला पाउडर भी मिला है। इसके अलावा सांसद की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
चेवेल्ला इलाके के डीसीपी योगेश गौतम ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि एक फार्महाउस में बिना अनुमति के पार्टी हो रही है। पुलिस ने रात करीब 9:30 बजे छापा मारा। मौके पर पहुंचने पर दिल्ली स्थित रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने बंदूक से एक गोली चलाई। यह बंदूक रोहित रेड्डी के छोटे भाई रितेश रेड्डी की थी और इसका लाइसेंस वैध था; हालांकि, गोली नमित शर्मा ने चलाई। पुलिस को पार्टी में दो ग्राम सफेद पाउडर (नशीली दवा) भी मिला। पार्टी में जन प्रतिनिधि, रियल एस्टेट कारोबारी और अन्य व्यापारी शामिल थे।"
डीसीपी योगेश गौतम ने बताया, "वहां मौजूद लोगों में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, टीडीपी के एलुरु सांसद पुत्त महेश कुमार, रितेश रेड्डी, नमित मिश्रा, एम. रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्णा, रवि और अर्जुन रेड्डी शामिल थे। आगे की जांच के लिए इन सभी के अतिरिक्त सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ईगल फोर्स के एसपी आर. गिरिधर ने बताया, "हमने एक फार्महाउस पर छापा मारा, जहां हमें पता चला कि एक व्यक्ति हथियार का इस्तेमाल कर रहा था। फार्महाउस में प्रवेश करते ही हमारे अधिकारियों ने कुछ आवाजें सुनीं। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को पकड़ लिया जिसके पास पिस्तौल थी। एक अन्य व्यक्ति के पास कुछ खाली कारतूस भी थे। अधिकारियों ने तुरंत सभी 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। उनका ड्रग टेस्ट किया गया और उनमें से 5 पॉजिटिव पाए गए।"
ईगल फोर्स के एसपी ने आगे कहा, "हमने सभी प्रक्रियात्मक गतिविधियां पूरी कीं। उन्हें ब्लड टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया। 5 लोगों के अलावा एक और व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार, कुल 6 लोग पॉजिटिव पाए गए। हमने उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है, वे आगे की कार्रवाई करेंगे। परीक्षण के दौरान, हमें जानकारी मिली और पता चला कि एक व्यक्ति पूर्व विधायक है और दूसरा वर्तमान सांसद है। पुट्टा महेश (टीडीपी के वर्तमान सांसद) का ब्लड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम उन्हें अदालत में पेश करेंगे।"
यह भी पढ़ें-
धारावी में शख्स ने की पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल पर दिखाई डेड बॉडी, काला जादू की आशंका
संपादक की पसंद