1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, कुल 148 यात्री थे सवार

बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, कुल 148 यात्री थे सवार

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 31, 2026 08:21 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 08:37 am IST

बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है क्योंकि विमान से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया था।

emergency landing- India TV Hindi
इमरजेंसी लैंडिंग Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीती शाम एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान, बागडोगरा से दिल्ली जा रहा था। अचानक विमान में धुआं निकलने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में कुल 148 यात्री सवार थे।

क्या है पूरा मामला?

मामला बीती शाम का है। बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में बड़ा हादसा टला है। विमान में धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया है और लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कल शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया है।

पायलट ने धुआं दिखने पर तुरंत ATC से अनुमति मांगी और लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है।

हालही में IndiGo विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था। दरअसल विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित हुआ था और उसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ये विमान इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिया था।

हालांकि गनीमत ये रही कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका और सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में तमाम बार ऐसा हुआ है कि तकनीकी खामियों की वजह से विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। ऐसे में एयर लाइंस कंपनियों को लगातार अपने विमानों की सुरक्षा संबंधी जांच पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही किसी भी वक्त यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत