1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Smoking In Flight: विमान में फिर घटी घटना, टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ाया शख्स, जबरदस्ती बांधने पड़े हाथ-पैर

Smoking In Flight: विमान में फिर घटी घटना, टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ाया शख्स, जबरदस्ती बांधने पड़े हाथ-पैर

 Reported By: Rajiv Singh Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 12, 2023 10:53 am IST,  Updated : Mar 12, 2023 11:21 am IST

एयर इंडिया में एक बार फिर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां लंदन से मुंबई को जाने वाली विमान एयर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में एक 37 वर्षीय शख्स सिगरेट पीते पकड़ा गया है।

Smoking In Flight passengers smoking in toilet and misbehaving with others in london to mumbai air i- India TV Hindi
टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ाया शख्स Image Source : PTI

Smoking In Flight: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों द्वारा अपने सह यात्रियों से अनुचित व्यवहार के कई मामले बीते कुछ दिनों में देखने को मिले हैं। वहीं कई बार यात्रियों द्वारा विमान में नियमों का उल्लंघन किया जाता है। साथ ही कई बार फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी लड़ाई के वीडियो देखने को मिले है। एयर इंडिया में एक बार फिर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां लंदन से मुंबई को जाने वाली विमान एयर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में एक 37 वर्षीय शख्स सिगरेट पीते पकड़ा गया है। इस मामले में आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बांधने पड़े हाथ पैर

करुणकांत पर यह भी आरोप है कि वह सभी क्रू मेंबर्स पर चिल्लाने लगा इसके बाद उसे जैसे तैसे पकड़कर सीट पर बिठाया गया। लेकिन वह सीट पर बैठने से मना करने लगा और फ्लाइट के दरवाजे के पास गया। इसके बाद उसने फ्लाइट के गेट को खोलने की कोशिश की। इसके बाद विमान के यात्री डर गए और इस कारण मजबूरन आरोपी शख्स के हाथ पैर को बांधना पड़ा और फिर उसे सीट पर बिठाया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का इस मामले पर कहना है कि जब उसे सीट पर बिठाया गया तब वह रुका नहीं और अपने सिर को पटकने लगा। इसके बाद फ्लाइट में लोगों ने डॉक्टर को तलाशना शुरू किया। इसके बाद एक आदमी वहां आया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके बैग से निकालकर गोली उसे दी जाए। लेकिन जब लोगों ने उसके बैग को चेक किया तो उसके बैग से कोई दवाई नहीं मिली। बल्कि सिगरेट का डिब्बा मिला। फ्लाइट के लैंड करते ही आरोपी को सहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भारतीय मूल का है। लेकिन वह अमेरिका का नागरिक है और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट भी है। आरोपी के मेडिकल टेस्ट के लिए सैंपल लेकर लैब भेज दिया गया है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि यात्रा के दौरान क्या वह शख्स नशे में था या फिर मेंटली डिस्टर्ब था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत