1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: जब स्मृति ईरानी कार्यक्रम में महिलाओं के साथ करने लगीं इस अंदाज में डांस

VIDEO: जब स्मृति ईरानी कार्यक्रम में महिलाओं के साथ करने लगीं इस अंदाज में डांस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 22, 2023 08:03 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 08:14 am IST

स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में शिरकत अन्य महिलाओं के साथ जमकर डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्मृति का डांस - India TV Hindi
स्मृति का डांस Image Source : ANI

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो महिलाओं के साथ जमकर थिरक रही हैं। दरअसल, दिल्ली में मंगलवार रात महिला सशक्तीकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुईं। यहां उन्होंने 'महिला दिवस के सशक्तिकरण की दिशा में सहयोगात्मक प्रयास' कार्यक्रम में भाग लिया। यहां स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में शिरकत अन्य महिलाओं के साथ जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'पूर्वोत्तर का उत्सव' कार्यक्रम में भी किया था डांस

इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री का ठुमका लगाते हुए वीडियो सामने आया था। कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में अपने आवास पर 'पूर्वोत्तर का उत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकारों ने प्रदर्शन किया। इसमें नॉर्थ ईस्ट का रॉक बैंड भी आया था। वहीं, स्मृति ईरानी रेट्रो गानों पर ठुमके लगाती नजर आई थीं। इस दौरान कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

यहां देखें वीडियो 

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से सासंद हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। वहीं, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर निशाना साधा था। स्मृति ईरानी ने कहा था कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया, जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। 

यह भी पढ़ें-

अजमेर में केबल टूटने से 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा झूला, कई महिलाएं और बच्चे घायल

पुतिन का अरेस्ट वारंट जारी करने पर भड़का रूस, कहा- ये मुमकिन है एक हाइपरसोनिक मिसाइल ICC के हेडक्वार्टर पर गिरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत