1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य? सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है इलाज, जानिए हेल्थ अपडेट

कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य? सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है इलाज, जानिए हेल्थ अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 25, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:39 pm IST

सोनिया गांधी को कल रात सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
सोनिया गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित इन्फेक्शन के लिए उनकी जांच कर रही है। उन्हें मंगलवार रात को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार रात को कराया गया भर्ती

न्यूज़ एजेंसी ANI ने मेडिकल फैसिलिटी के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के हवाले से बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उन्हें मंगलवार रात 10.20 बजे सर संगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. स्वरूप ने कहा, "उनकी हालत स्थिर हैं। डॉक्टर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित इन्फेक्शन की जांच के लिए आगे की जांच कर रहे हैं। एंटीबायोटिक्स दी गई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नज़र रख रही है।"

मंगलवार रात यह खबर आई थी कि सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत होने के बाद भर्ती कराया गया था। ANI के मुताबिक  डॉ. स्वरूप ने कहा दिल्ली में ठंड के मौसम और मौजूदा प्रदूषण के मिले-जुले असर से सोनिया गांधी का ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।

चिंता की कोई बात नहीं

PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि शायद मौसम में बदलाव की वजह से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें ऑब्ज़र्वेशन के लिए भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है। एहतियातन डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्ज़र्वेशन और आगे की जांच के लिए भर्ती करने का फैसला किया।

राहुल गांधी ने केरल का दौरा रद्द किया

वहीं सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते राहुल गांधी ने अपना केरल का दौरा भी रद्द कर दिया। वे आज कोझिकोड में एक बड़ी रैली के साथ केरल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का शंखनाद करने वाले थे। बाद में राहुल गांधी की जगह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वयं कोझिकोड की रैली में शामिल होने के लिए केरल रवाना हुए। 

सोनिया गांधी को पिछले साल जून में भी पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हॉस्पिटल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया था। पिछले साल जून में भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत