दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति हो गई है। पीएम मोदी ने भी दोनों ही राज्यों के सीएम से हालात का जायजा लिया है। ऐसे में समय में दक्षिण मध्य रेलवे ने कई स्थानों पर भारी बारिश और पटरियों पर जलभराव के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कई गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव हुआ है।

तेलंगाना के महबुबाबाद में भारी बारिश के कारण कल केसामुद्रम और इंताकान्ने को जोड़ने वाले इंताकान्ने रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे ट्रैक बह गया। घटना वाले स्थान पर बहाली का काम जारी है। वहीं, भारी बारिश के कारण तेलंगाना के खम्मम के प्रकाश नगर में मुन्नरु नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
आपको बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बीते दो दिनों में भारी बारिश के कारण अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़ें- ओपन जेल के बारे में कितना जानते हैं आप? जानें कैदियों को कितनी मिलती है आजादी, क्या हैं नियम
एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ी, ED ने लखनऊ ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया
संपादक की पसंद