Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, DGP से मांगी रिपोर्ट

स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, DGP से मांगी रिपोर्ट

Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24 Published : Mar 04, 2024 09:49 pm IST, Updated : Mar 05, 2024 11:27 am IST

महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसके साथ 7 लोगों ने रेप किया। इसके साथ ही उन्होंने उसके पति के साथ मारपीट भी की और नकदी समेत कई अन्य सामान लूटकर ले गए।

Jharkhand- India TV Hindi
Image Source : FILE स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

दुमका: झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला से हुए गैंगरेप मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के पुलिस अधीक्षक (SP) को हाजिर होने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करने का भी आदेश दिया है। इस मामले में स्वत: संज्ञान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेच ने दिया है।

इस मामले में अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी। इसी दिन डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के एसपी को कोर्ट में पेश होना है। वहीं इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने गैंगरेप की पीड़ित महिला को 10 लाख रुपये का मुआवजा रूपी चेक दिया। इस मौके पर जिले के एसपी और डीसी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही मौके पर एक स्पेनिश जर्नलिस्ट भी मौजूद थी।

बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे कपल

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर थी तभी उसके साथ वारदात हुई। महिला ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को शाम के 7 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी टेंट में थे, तभी बाहर से आवाज सुनाई दी। देखा तो दो लोग फोन पर बात कर रहे थे। हमें लगा कि यह सामान्य है। लेकिन इसके बाद वहां और लोग भी आ गए।

7 लोगों ने किया रेप

पीड़ित महिला ने बताया कि उन दो लोगों के फ़ोन करने के के थोड़ी देर बाद 5 लोग 2 बाइक से आए। सभी टेंट में घुस गए। इस दौरान तीन लोगों ने मेरे पति को पकड़ा, उनके हाथ बांध दिए और उनसे मारपीट की। इस दौरान चार लोग मुझे टेंट से बाहर ले आये। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला ने बताया कि यह घटना शाम 7 से रात 10 बजे के दौरान अंजाम दी गई और सभी आरोपी नशे में धुत थे।

आरोपियों ने लूटपाट भी की

इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार और मारपीट के बाद लूटपाट भी की। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उनके पति की स्मार्टवॉच, हीरे की अंगूठी, पर्स, ब्लूटूथ डिवाइस, स्पेन बैंक का क्रेडिट कार्ड, बांग्लादेशी सिक्के, 11 हजार भारतीय रुपए और 300 अमेरिकी डॉलर लूट लिए। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement