1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SpiceJet plane stuck: लैंडिंग से पहले काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट विमान, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

SpiceJet plane stuck: लैंडिंग से पहले काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट विमान, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 02, 2022 01:00 pm IST,  Updated : May 02, 2022 01:00 pm IST

मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहे स्पाइसजेट बोइंग B737 विमान तूफान में फंस गया जिससे विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

लैंडिंग से पहले काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट विमान- India TV Hindi
लैंडिंग से पहले काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट विमान Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट विमान
  • 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर
  • सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

SpiceJet plane stuck: मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहे स्पाइसजेट बोइंग B737 विमान तूफान में फंस गया जिससे विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हालांकि पायलट की सूझबुझ से विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया। फ्लाइट के लैंड करते ही घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान दुर्गापुर स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था, तभी काल बैसाखी तुफान में फंस गया। जिसके बाद फ्लाइट में जोर का झटका लगा जिससे 40 यात्री घायल हो गए।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस हादसे पर अफसोस जताया है और घायलों को हर संभव मदद देने की बात कही है। बताया गया कि खतरे को भांपते ही पायलट ने सीट बेल्ट का साइन ऑन कर दिया था। इसके बाद फूड ट्रॉली से टकराने के कारण दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बता दें, अप्रैल और मई के महीनों में पूर्वी भारत में बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरना और तेज हवा चलना आम घटनाएं होती हैं। इस काल को नार्वेस्टर या बैसाखी कहते हैं। इसका असर झारखंड, बिहार, पश्चिम-बंगाल और ओडिशा में दिखायी देता है। इस दौरान कई अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत