1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्री श्री रविशंकर के हेलिकॉप्टर की तमिलनाडु में इमरजेंसी लैंडिंग, 5 लोग थे सवार

श्री श्री रविशंकर के हेलिकॉप्टर की तमिलनाडु में इमरजेंसी लैंडिंग, 5 लोग थे सवार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 25, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Jan 25, 2023 01:09 pm IST

इस चॉपर में श्री श्री रविशंकर के साथ 4 और लोग सवार थे। मौसम ठीक होने के बाद चॉपर ने दोबारा उड़ान भरी। 50 मिनट रुकने के बाद चॉपर फिर उड़ान भरी।

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर- India TV Hindi
आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर Image Source : FILE

तमिलनाडु के इरोड में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते चॉपर को यहां उतारा गया। इस चॉपर में श्री श्री रविशंकर के साथ 4 और लोग सवार थे। मौसम ठीक होने के बाद चॉपर ने दोबारा उड़ान भरी। 50 मिनट रुकने के बाद चॉपर फिर उड़ान भरी।

बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर चार अन्य लोगों के साथ एक निजी हेलीकॉप्टर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे। अधिक कोहरे और खराब मौसम के चलते बुधवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। करीब 11:30 बजे यानी 50 मिनट के इंतजार के बाद आसमान काफी साफ हो गया, तब जाकर हेलीकॉप्टर ने दोबारा से उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें-

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

PM मोदी पर BBC की डॉक्युमेंट्री ने ली कांग्रेस नेता की बलि, एके एंटनी के बेटे अनिल ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत