1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारा गया लश्कर का आतंकी

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारा गया लश्कर का आतंकी

 Published : Dec 19, 2021 10:10 am IST,  Updated : Dec 19, 2021 10:10 am IST

रविवार तड़के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में हरवन के दरबाग धारा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

श्रीनगर में...- India TV Hindi
श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारा गया लश्कर का आतंकी Image Source : IANS (REPRESENTATIONAL IMAGE)

Highlights

  • मारे गए आतंकी की अभी नहीं हुई है पहचान
  • श्रीनगर के पूरे बाहरी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने कहा कि रविवार तड़के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में हरवन के दरबाग धारा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया।

एक विशेष सूचना पर, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने हरवन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जहां छिपे हुए आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद वह एक संक्षिप्त मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस ने कहा, 'मारे गए आतंकवादी की सही पहचान का पता लगाया जा रहा है।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत