1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर के लिए 131 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च का महीना, घाटी के दूसरे इलाकों का भी यही हाल

श्रीनगर के लिए 131 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च का महीना, घाटी के दूसरे इलाकों का भी यही हाल

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Apr 04, 2022 07:33 pm IST,  Updated : Apr 04, 2022 07:33 pm IST

जम्मू कश्मीर में मार्च के महीने में रिकॉर्ड तोड़ तापमान देखा गया। घाटी के कई हिल स्टेशनों ने अब तक के अधिकतम तापमान के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'कश्मीर वेदर' का संचालन करने वाले एक स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्त्ता फैजान आरिफ के अनुसार, मार्च 2022 श्रीनगर में कम से कम 1892 के बाद से सबसे गर्म था।

Srinagar records warmest March in 131 years- India TV Hindi
Srinagar records warmest March in 131 years Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • घाटी ने देखा मार्च के महीने में रिकॉर्ड तोड़ तापमान
  • श्रीनगर के लिए मार्च रहा 1892 के बाद से सबसे गर्म
  • जम्मू कश्मीर के दूसरे क्षेत्रों में भी गर्मी से टूटे कई रिकॉर्ड

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में मार्च के महीने में रिकॉर्ड तोड़ तापमान देखा गया। घाटी के कई हिल स्टेशनों ने अब तक के अधिकतम तापमान के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'कश्मीर वेदर' का संचालन करने वाले एक स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्त्ता फैजान आरिफ के अनुसार, मार्च 2022 श्रीनगर में कम से कम 1892 के बाद से सबसे गर्म था। श्रीनगर में औसत तापमान अधिकतम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2004 के बाद से सबसे गर्म था। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था, जो कि 131 वर्षों में सबसे अधिक था।

मार्च 2022 में तापमान का कुल आंकड़ा 13.7 डिग्री सेल्सियस जो कि साल 2004 के 13.65 डिग्री सेल्सियस वाले पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया। आईएमडी के डेटा के अनुसार, काजीगुंड का औसत तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कम से कम 1974 के बाद से सबसे गर्म रहा। 2004 में औसत अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस था, 2022 में यह पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस था। 1975 में औसत न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2010, 2021 और 2022 में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

1978 के बाद से उपल्ब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार कुपवाड़ा में 2022 की मार्च में सबसे गर्म तापमान दर्ज किया गया। 13.4 डिग्री सेल्सियस तब से अब तक का सबसे अधिक औसत तापमान दर्ज किया गया था। पहलगाम में मार्च 2022 में औसत तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 2004 में अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसी तरह, कोकरनाग ने साल 2004 में 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म मार्च का महीना दर्ज किया था। जबकि मार्च 2022 में यह 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 2004 में गुलमर्ग का औसत तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2022 में 5.5 डिग्री सेल्सियस था। 1982 के बाद से जम्मू ने दूसरा सबसे गर्म तापमान दर्ज किया। साल 2004 में औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था, जो कि 2022 में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं भद्रवाह के लिए यह 1985 के बाद से सबसे गर्म मार्च रहा, जिसमें औसत तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मार्च महीने के लिए अधिकतम औसत 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल 2004 के 24.9 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े से पीछे है। हालांकि, 7.4 डिग्री सेल्सियस पर, औसत न्यूनतम तापमान 1985 के बाद से सबसे अधिक था। जम्मू शहर की तरह, बटोटे में भी दूसरा सबसे गर्म मार्च रहा। 2022 में औसत तापमान का आंकड़ा 16.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2004 में यह 16.7 डिग्री सेल्सियस था।

इस मार्च में, बनिहाल ने मार्च 2004 के बाद अब तक का सबसे अधिक औसत तापमान रिकॉर्ड किया। दोनों मार्चों में औसत तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 2004 के बाद से कटरा में सबसे अधिक तापमान देखा गया। 2004 में औसत तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मार्च 2022 में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत