1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के निगीन झील में आग लगने से सात 'हाउसबोट' जलकर खाक

जम्मू-कश्मीर के निगीन झील में आग लगने से सात 'हाउसबोट' जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2022 09:58 am IST,  Updated : Apr 04, 2022 09:58 am IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के प्रसिद्ध निगीन झील में आग लगने से सात 'हाउसबोट' (शिकारा) जलकर खाक हो गईं। 

निगीन झील में आग लगने से सात 'हाउसबोट' जलकर खाक - India TV Hindi
निगीन झील में आग लगने से सात 'हाउसबोट' जलकर खाक    Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के प्रसिद्ध निगीन झील में आग लगने से सात 'हाउसबोट' (शिकारा) जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झील पर निगीन क्लब के पिछले हिस्से में एक हाउसबोट में आग लग गई और तेजी से पास की हाउसबोट में फैल गईं, जिससे ये 'तैरते होटल' जलकर खाक हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत