1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'सुभ्रद्रा योजना' के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, किन महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ? जानें सबकुछ

'सुभ्रद्रा योजना' के लिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, किन महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ? जानें सबकुछ

 Published : Mar 28, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:11 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर, 2024 को लॉन्च की गई सुभद्रा योजना को लेकर एक बड़ी खबर है। ओडिशा सरकार इसके लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने जा रही है। इस बार वही महिलाएं आवेदन कर सकेंगी जो पहले चरण में किसी कारण वंचित रह गई थीं।

PRAbhati parida- India TV Hindi
प्रभाती परिदा Image Source : FACEBOOKPRABHATI PARIDA

भुवनेश्वर: ओडिशा में बीजेपी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। डिप्टी सीएम प्रभाती परीदा ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार अपनी महत्वकांक्षी सुभद्रा योजना के तहत नए आवेदन स्वीकार करने के लिए पोर्टल को फिर से खोलने जा रही है। यह फैसला उन पात्र महिलाओं को ध्यान में रखकर लिया है जो किसी वजह से शुरुआती दौर में इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई थीं।

कब से लिए जाएंगे आवेदन?

डिप्टी सीएम और महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी प्रभाती परिदा ने बताया कि सुभद्रा योजना के तहत नए आवेदनों की प्रक्रिया एक अप्रैल 2006 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस एक महीने के दौरान राज्य की पात्र महिलाएं सुभद्रा पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। डिप्टी सीएम ने यह स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की कोई भी पात्र महिला इस ऐतिहासिक योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे।

कौन कर सकता है आवेदन? 

सुभद्रा योजना में 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। हालांकि इसमें वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो पहले चरण में किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर, 2024 को शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है। 

कितना आर्थिक लाभ मिलेगा?

इस योजना के तहत महिलाओं को पांच वर्षों तक दो किस्तों में प्रति वर्ष 10,000 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी को पांच वर्षों में 50,000 रुपये प्राप्त होंगे। नए आवेदन सुभद्रा पोर्टल के माध्यम से सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) या अमा सेवा केंद्रों (एएसके) द्वारा पंजीकृत किए जाएंगे। आवेदन पत्र सभी आंगनवाड़ी केंद्रों (एडब्ल्यूसी) और सीडीपीओ कार्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध होंगे। परिदा ने कहा कि सुभद्रा योजना राज्य में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित नहीं रह जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत