1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ रजत शर्मा को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ रजत शर्मा को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2022 08:42 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 09:49 am IST

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के जन्मदिन पर स्वामी रामदेव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। स्वामी रामदेव ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ रजतजी के शतायु होने की प्रार्थना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Swami Ramdev- India TV Hindi
Swami Ramdev Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के जन्मदिन पर स्वामी रामदेव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। स्वामी रामदेव ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ रजतजी के शतायु होने की प्रार्थना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वामी रामदेव ने कहा- 'रजतजी पत्रकारिता के पुरोधा हैं।'

स्वामीजी ने कहा- 'रजतजी ने तीन दशकों में पत्रकारिता को जिया है। वे रोज शाम देश-दुनिया की बात करते हैं और इंडिया टीवी पर सुबह योग की बात होती है। रजतजी शोर कम, खबरें ज्यादा के संकल्प से काम कर रहे हैं। नई चेतना, नया आकाश, नई उड़ान, नए संकल्प और नए सिद्धांतों के साथ राष्ट्रधर्म को जीने वाले रजतजी के जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें प्रणाम करता है।'

स्वामी रामदेव ने कहा- 'रजतजी ने अपने पत्रकारिता जीवन में कई प्रधानमंत्रियों, कई मुख्यमंत्रियों और देश-विदेश की कई सेलेब्रि​टीज से बात की है। उन्होंने आदर्श पत्रकारिता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। आज करोड़ों लोग इंडिया टीवी के माध्यम से योग कर रहे हैं।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत