1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु और उत्तराखंड में दिल दहलाने वाले बस हादसे, कुल 11 लोगों की मौत, 53 घायल

तमिलनाडु और उत्तराखंड में दिल दहलाने वाले बस हादसे, कुल 11 लोगों की मौत, 53 घायल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 24, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 02:11 pm IST

तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास कामराजपुरम इलाके में दिल दहलाने वाले बस हादसे की खबर सामने आई है। 2 बसों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Accident news- India TV Hindi
तमिलनाडु नें भीषण हादसा। Image Source : PTI

तमिलनाडु से भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास कामराजपुरम इलाके में दो प्राइवेट बसों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हैं। इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

हादसे के बाद का वीडियो सामने आया

तेनकासी जिले के कामराजपुरम इलाके में हुए हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम मौके पर है और बुलडोजर की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। मौके पपर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौजूद है। वहीं, हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बस भी दिखाई दे रही है। 

उत्तराखंड में खाई में गिरी बस

उत्तराखंड में भी दर्दनाक हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने बताया कि आज टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास लगभग 28 यात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई।

कर्नाटक में फ्लाईओवर से गिरी कार, चार की मौत

PTI के मुताबिक, कर्नाटक के कोलार जिले में रविवार देर रात एक कार के फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकराकर अंडरपास में गिरने से सबरीमला जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वाहन चालक कथित रूप से तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे कार फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और उसमें सवार लोग लगभग 100 मीटर नीचे अंडरपास में गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- टेंट वाले डॉक्टरों से सावधान! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दवा में गंवाए 48 लाख, किडनी भी हो गई खराब

पाकिस्तानी ड्रोन की खेप भारत में लाने की थी प्लानिंग, टेरर मॉड्यूल में बड़ा खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत