1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: चीन से मदुरै पहुंचे दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

तमिलनाडु: चीन से मदुरै पहुंचे दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 28, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 03:01 pm IST

सुब्रमण्यन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और ताइवान से अंतरराष्ट्रीय आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने की सलाह दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

चीन में कोरोना से हाहाकार मची हुई है। इसके बावजदू भी वहां से लोग भारत आ-जा रहे हैं। चीन से कोलंबो के रास्ते मदुरै पहुंचे दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इनको रखा गया है। मदुरै हवाई अड्डे पर परीक्षण करने पर एक 36 वर्षीय महिला और उसका छह वर्षीय बच्चा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

निगरानी के लिए एक अधिकारी तैनात 

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि वे इस समय घर पर आइसोलेट हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थितियों की निगरानी के लिए एक अधिकारी को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लड के नमूने परीक्षण के लिए राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजे गए हैं ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वे किस कोविड स्ट्रेन से संक्रमित हैं, उन्होंने कहा कि परिणाम चार से पांच दिनों के भीतर आने की उम्मीद है।

आरटी-पीसीआर जांच कराने की सलाह

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने एक तीसरे व्यक्ति को आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरने के लिए कहा है, जो मदुरै हवाई अड्डे से दो रोगियों को छोड़ कर चेन्नई लौट आया था। सुब्रमण्यन ने कहा कि विभाग ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और ताइवान से अंतरराष्ट्रीय आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने की सलाह दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत