1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु सरकार हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी देगी, योजना को लागू करने के लिए बनाई जाएगी एक अलग टीम

तमिलनाडु सरकार हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी देगी, योजना को लागू करने के लिए बनाई जाएगी एक अलग टीम

 Published : Jun 24, 2026 02:17 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 06:08 pm IST

तमिलनाडु सरकार की तरफ से हर नवजात शिशु को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। इसका ऐलान खुद सीएम ने चुनाव से पहले किया था। वहीं, अब योजना को लागू करने के लिए एक अलग टीम बनाई जा रही है।

Tamilnadu- India TV Hindi
मुख्यमंत्री विजय Image Source : ANI

मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु सरकार हर रोज नए फैसले ले रही है। तमिलनाडु सरकार अब हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी देने जा रही है। इसको लेकर सीएम विजय ने खास टीम बना रही है। 15 सितंबर को शुरू की जाने वाली योजना 'थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' (नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी) के क्रियान्वयन, निगरानी और प्रबंधन के लिए सरकार 'राज्य परियोजना/ कार्यक्रम प्रबंधन इकाई' बनाएगी। 

अंगूठी की कीमत है 13 हजार से अधिक

राज्य के सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी मिलेगी। इसकी कीमत आज की दर से 13,600 रुपये होगी। यह अंगूठी परिवार में बच्चे के आने की खुशी में 'थाईमामन सीर' (मामा की तरफ से मिलने वाला तोहफा) नामक सांस्कृतिक परंपरा के तहत नवजात का स्वागत करने और परिवार को आशीर्वाद देने के लिए दी जाएगी। सरकार के एक आदेश में कहा गया है, 'इस योजना के जरिए सरकार अपने संस्थानों में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए 'मामा' की भूमिका निभायेगी और स्वागत के तौर पर सोने की अंगूठी भेंट करेगी।'

मामा के तौर पर सोने की अंगूठी का तोहफा

सीएम विजय ने 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह राज्य में पैदा होने वाले हर बच्चे को मामा के तौर पर सोने की अंगूठी तोहफे में देंगे। 23 जून को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है, 'सरकारी चिकित्सा संस्थानों में पैदा होने वाले बच्चों के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी, 'थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' योजना के तहत बच्चे के जन्म की खुशी और मातृत्व के महत्व का जश्न मनाने के साथ-साथ, सराहना और याद का प्रतीक है।' 

सरकार ने कहा कि विजय इस योजना को आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन.अन्नादुरई की जयंती के मौके पर शुरू करेंगे, लेकिन यह योजना 22 जून (विजय के जन्मदिन) से ही लागू मानी जाएगी। 

हर साल लगभग 755.83 करोड़ रुपये का खर्च

बता दें कि विजय ने दो साल पहले 'तमिलगा वेत्री कषगम (TVK)' नामक पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पार्टी राज्य की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी बनी जिसने 107 सीट जीतीं तथा कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल तथा वामदलों के समर्थन से उसने गठबंधन सरकार बनाई। इस नई पहल (बच्चे के जन्म पर सोने की अंगूठी) के लिए हर साल लगभग 755.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: 

कुछ घंटों की बारिश से डूबी मुंबई, दौरा करने पहुंची मेयर के सामने नाले में जा गिरा BMC का कर्मचारी-VIDEO

डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू... भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया सड़क का नाम, जानिए क्या है खास वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत