1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लकड़ी लेने जंगल गया था शख्स तभी हाथी को आ गया गुस्सा, पैरों से कुचलकर ली जान, जानें पूरा मामला

लकड़ी लेने जंगल गया था शख्स तभी हाथी को आ गया गुस्सा, पैरों से कुचलकर ली जान, जानें पूरा मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 22, 2023 09:16 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 09:16 pm IST

58 साल के शख्स को गुस्साए जंगली हाथी ने पैरों से कुचलकर मार दिया। ये शख्स जंगल से लकड़ी लेने के लिए गया था।

elephant- India TV Hindi
हाथी ने शख्स को कुचला Image Source : FILE

जमशेदपुर: झारखंड में एक गुस्साए हाथी ने ऐसा उत्पात मचाया है कि एक शख्स की जान चली गई है और एक घायल है। मामला पूर्वी सिंहभूम का है। मृत शख्स की उम्र 58 साल है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी है। दरअसल शुक्रवार दोपहर 58 साल का बिभूति नाम का शख्स  साहिस पटमदा थाने के अंतर्गत गोबरघुसी के गांव के पास लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था।

इस दौरान उसके साथ 60 साल का शत्रुघ्न सिंह भी था। पुलिस के अधिकरियों ने बताया कि हाथी ने बिभूति पर हमला किया और कुचलकर मार डाला। बिभूति को सुनने में समस्या थी। अधिकारियों ने बताया कि शत्रुघ्न को भी चोटें आई हैं लेकिन वह बच गया। 

पटमदा थाने के प्रभारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों शुक्रवार को घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान शनिवार सुबह दोनों मिले, जहां शत्रुघ्न दर्द से कराह रहा था और पास में बिभूति का शव पड़ा था। सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और बिभूति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। (इनपुट:भाषा)

ये भी पढ़ें: 

'राहुल गांधी को क्या पसंद है?' BJP ने फिल्मी बीट लेकर कसा तंज और बनाया VIDEO, कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

Eid 2023:  'आज ईद है और राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ', जानें CM योगी ने और क्या कहा 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत