1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी को क्या पसंद है?' BJP ने फिल्मी बीट लेकर कसा तंज और बनाया VIDEO, कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

'राहुल गांधी को क्या पसंद है?' BJP ने फिल्मी बीट लेकर कसा तंज और बनाया VIDEO, कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 22, 2023 06:20 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 06:35 pm IST

बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक पोस्टर ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है पीएम मोदी को करेप्शन पसंद है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों से और कभी विपक्ष के निशाने पर रहने की वजह से आए दिन वह सुर्खिर्यों में छाए रहते हैं। ताजा मामला ये है कि बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है और उसके कैप्शन में लिखा है कि राहुल को क्या पसंद है?

इस वीडियो में राहुल गांधी का चेहरा किसी दूसरे करेक्टर के चेहरे के ऊपर लगा दिया गया है, जिसके सिक्स पैक एब्स हैं और बाल स्टाइलिस्ट हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है कि 'स्पीकर का वॉल्यूम उसको तेज पसंद है'।

बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया गया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक पोस्टर ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है पीएम मोदी को करेप्शन पसंद है। 

बीजेपी और कांग्रेस के इस ट्विटर युद्ध पर कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग बीजेपी की तरफ से कांग्रेस को घेरते हुए ट्वीट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 

Eid 2023:  'आज ईद है और राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ', जानें CM योगी ने और क्या कहा 

अतीक अहमद मर्डर केस में योगी सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- विपक्ष ने कराई हत्या क्योंकि....

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत