1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान से आने वाली हवाएं बिगाड़ेंगी मौसम, जानिए राजधानी दिल्ली में कब होगी बारिश?

पाकिस्तान से आने वाली हवाएं बिगाड़ेंगी मौसम, जानिए राजधानी दिल्ली में कब होगी बारिश?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 21, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 04:39 pm IST

इन दिनों दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में दिन में धूप खिली हुई है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। पहाड़ों पर भारी बारिश और दिल्ली में भी बादल बरसने के आसार हैं। जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

मौसम अपडेट: पहाड़ों पर होगी भारी बारिश, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल- India TV Hindi
मौसम अपडेट: पहाड़ों पर होगी भारी बारिश, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल Image Source : FILE

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद अब मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में 24 से 26 जनवरी तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। आईएमडी के वैज्ञानिक एसएस रॉय ने बताया कि बारिश और बादल छाए रहने की वजह से अगले सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत को अगले एक सप्ताह तक शीतलहर से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 23 और 24 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है। 

इन राज्यों में 23 से 26 जनवरी के बीच होगी बारिश

इसके अतिरिक्त 23 से 26 जनवरी के मध्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा होने के काफी आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ से आशय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण से मौसम का मिजाज बदला है। इसका प्रभाव आने वाली 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा।

दिल्ली में अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 22 जनवरी को दिल्ली में तापमान में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। वहीं 23 और 24 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

अचानक क्यों बदल रहा दिल्ली का मौसम? 

दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव की वजह ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। इससे हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत