1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'यह मेरा बेटा... इसे प्रश्न पूछने की न दी जाए इजाजत', जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल पड़े शशि थरूर

'यह मेरा बेटा... इसे प्रश्न पूछने की न दी जाए इजाजत', जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल पड़े शशि थरूर

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 06, 2025 09:28 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 10:06 am IST

आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत की ओर से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया हुआ है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके बेटे ने भी पिता से सवाल पूछा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर Image Source : FILE PHOTO

अमेरिका में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर से गुरुवार को उनके बेटे ने ही सवाल किया। दरअसल, शशि थरूर का बेटा ईशान थरूर अमेरिका में पेशे से पत्रकार हैं। ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ में बातचीत के दौरान जब वाशिंगटन पोस्ट में वैश्विक मामलों के स्तंभकार उनके बेटे ईशान थरूर उनसे सवाल पूछने के लिए खड़े हुए, तो थरूर ने हंसते हुए कहा, 'इसे प्रश्न पूछने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। यह मेरा बेटा है।' 

व्यक्तिगत हैसियत से सवाल पूछ रहा हूं- ईशान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शशि थरूर से बेटे ने सवाल पूछना शुरू किया तो इस दौरान हंसी-मजाक भी हुआ। पिता से सवाल पूछने से पहले ईशान ने कहा, ‘ईशान थरूर, वाशिंगटन पोस्ट। निश्चित रूप से व्यक्तिगत हैसियत से सवाल पूछ रहा हूं।’

बेटे ईशान ने पिता से पूछा ये सवाल?

ईशान थरूर ने अपने पिता से सवाल पूछा कि क्या किसी सरकारी वार्ताकार (और किसी देश) ने आपसे शुरुआती हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत मांगे हैं? शुरुआती हमले में किसी भी तरह का हाथ होने से पाकिस्तान के बार-बार इनकार के बारे में आप क्या कहेंगे?' बेटे के इस सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि भारत ने बिना पुख्ता सबूत के ऑपरेशन सिंदूर नहीं चलाया। 

शशि थरूर का बेटा ईशान थरूर
Image Source : X/ISHAANTHAROORशशि थरूर का बेटा ईशान थरूर

मुझे बहुत खुशी कि तुमने यह मुद्दा उठाया- शशि थरूर

शशि थरूर ने बेटे के सवाल पर दर्शकों की हंसी के बीच जवाब दिया, 'मुझे बहुत खुशी है कि तुमने यह मुद्दा उठाया, ईशान।' इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, 'किसी को कोई संदेह नहीं था, और हमसे सबूत नहीं मांगे गए थे, लेकिन मीडिया ने पूछा था, और दो या तीन स्थानों पर मीडिया ने यह सवाल पूछा।' इसके साथ ही बेटे के सवाल पर शशि थरूर ने कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत ने बिना पुख्ता सबूत के ऐसा नहीं किया।' (इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत