1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगर 18 साल के होने वाले हैं तो इस चुनाव में वोट कर पाएंगे या नहीं? जानें

अगर 18 साल के होने वाले हैं तो इस चुनाव में वोट कर पाएंगे या नहीं? जानें

 Published : Mar 16, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 08:42 pm IST

चुनाव आयोग ने आज ऐलान किया है कि देश में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 1 जून तक चलेंगे। इसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। लेकिन हम आपको बताएंगे कि अगर आप 18 साल के होने वाले हैं तो आप इस चुनाव में वोट डाल पाएंगे या नहीं?

Lok Sabha Election 2024 - India TV Hindi
लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ युवा करेंगे वोट Image Source : FILE PHOTO

आज निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। 19 अप्रैल को पहले चरण से लोकसभा चुनाव शुरू हो जाएगा और 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 4 जून को चुनाव नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने इस दौरान ये आंकड़ा दिया कि इस बार देश में 97 करोड़ रजिस्टर वोटर हैं और कुल युवा वोटरों की संख्या 19.74 करोड़ है। चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। लेकिन ऐसे में सवाल ये भी बनता है कि ऐसे युवा जो चुनाव से ठीक पहले 18 साल के होने वाले हैं, क्या वे इस चुनाव में वोट डाल पाएंगे? इसका जवाब हम आपको देंगे।

1 अप्रैल तक 18 साल का होना जरूरी

चुनाव आयोग ने बताया कि जो भी युवा 1 अप्रैल 2024 तक 18 साल के हो जाएंगे, वो इस चुनाव में वोट डाले सकेंगे। चुनाव आयोग ने आज जो आंकड़े जारी किए हैं इसके मुताबिक, इस लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि इस बार 85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स की संख्या 82 लाख है। वहीं 18 से 19 साल की महिला वोटर्स की संख्या 85.3 लाख है और 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। इतना ही नहीं इस चुनाव में 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 88.4 लाख फिजिकली हैंडीकैप्ड वोटर्स हैं। 19.1 लाख नौकरी करने वाले मतदाता हैं और 2.18 लाख मतदाता केंद्रीय कर्मचारी हैं।

किस-किस तारीख को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे। 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे जिसमें से पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई को, चौथा चरण 13 मई, पाचवां चरण को 20 मई, छठा 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। 

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत