1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियों को गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शक

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियों को गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शक

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Avinash Rai
 Published : Mar 10, 2024 11:37 am IST,  Updated : Mar 10, 2024 11:37 am IST

खालिस्तान आंदोलन की जब भी बात आती है तो एक शख्स का नाम हमेशा आता है गुरपतवंत सिंह पन्नू का। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर धमकी दी है। धमकी में उसने कहा है कि 12 मार्च को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ा दिया जाएगा।

Threat to bomb Bombay Stock Exchange investigating agencies suspect Gurpatwant Singh Pannu- India TV Hindi
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर दी धमकी! Image Source : FILE PHOTO

मुंबई के कई बड़े अधिकारियों को बीते दिनों अज्ञात शख्स की तरफ से ईमेल भेजा गया था। इस ईमेल में अधिकारियों को धमकी दी गई थी कि हाईली सेंसिटिव स्थानों पर धमाका किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस धमकी भरे मेल में आरोपी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी की बीएसई पर 12 मार्च को धमाका करने का जिक्र किया था। बता दें कि 12 मार्च के दिन साील 1993 में ही मुंबई में कई सीरियल बम धमाके हुए थे। उसी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी बम धमाका किया गया था। एक अधिकारी की मानें तो कुछ महीने पहले खालिस्तानी मूवमेंट का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कई लोगों को रिकॉर्डेड वॉइस कॉल कराया था।

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हरकत

इस वॉइस कॉल में पन्नू ने कहा, 'मैं सिख फॉर जस्टिस का जनरल काउंसिल हूं। आप लोग इंडिया स्टॉक मार्केट से अपने पैसे निकाल लो और उन पैसों को यूके और यूएस के मार्केट में निवेश करो। इससे इंडियन स्टॉक मार्केट जो भारत की रीढ़ की हड्डी है उसे कमजोर कर सकते हैं।' सूत्रों का कहना हा कि पन्नू ने आगे कहा कि 12 मार्च तक भारतीय मार्केट की कमर तोड़ सकते हैं। बता दें कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही थीं कि पिछले सप्ताह एक अज्ञात शख्स का ईमेल कई बड़े आईपीएस अधिकारियों को भेजा गया। इस मेल में बीएसई में धमाके की बात कही गई वो भी 12 मार्च के ही दिन।

अधिकारी ने कही ये बात

ऐसे में शक की सुई अब पन्नू की तरफ जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि ईमेल पन्नू की ही हरकत हो सकती है। एक अधिकारी ने इस बाबत कहा कि यह ईमेल प्रोटॉन ईमेल का इस्तेमाल कर भेजा गया था। प्रोटॉन ईमेल का सर्वर विदेश में हैं और उन्हें हमने लिखा है कि इस ईमेल करने वाले की जानकारी साझा करें। लेकिन प्रोटॉन ईमेल चलाने वाली कंपनी सीक्रेसी का हावाला देते हुए किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं करती। हालांकि जांच एजेंसियों न ईमेल में लिखे हर जगह को सैनिटाइज किया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत