1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Three Naxalites arrested: झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सली गिरफ्तार, भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े हैं इनके तार

Three Naxalites arrested: झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सली गिरफ्तार, भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े हैं इनके तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 04, 2022 09:51 am IST,  Updated : Jul 04, 2022 09:56 am IST

Three Naxalites arrested: झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सलियों को CRPF और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान और सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं। उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य और नकदी सहित कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं।

Three Naxalites arrested- India TV Hindi
Three Naxalites arrested Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सली गिरफ्तार
  • CRPF और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने किया गिरफ्तार
  • तीनों का प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से संबंध

Three Naxalites arrested: झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सलियों को CRPF और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान और सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं। उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य और नकदी सहित कई संदिग्ध सामान  बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों नक्सलियों का संबंध भाकपा माओवादी संगठन से है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (चाईबासा) आशुतोष शेखर को प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के कुछ नक्सलियों के गुमला के रास्ते सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

तीनों प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े थे

जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बनायी, जिसने गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेड़ाकेन्दुआ स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाकर बाइक पर सवार तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मिशिर बेसरा और सौरभ दा के लिए काम करते हैं। 

बीते महीने नक्सली हमला हुआ था

बता दें, बीते महीने झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो बॉडीगार्ड मारे गए थे। नक्सलियों का दस्ता विधायक की हत्या करने पहुंचा था, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और उनके अंगरक्षकों पर नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया, जब वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां स्थित प्रोजेक्ट स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस घटना के बाद से चाईबासा में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत