1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टैंकर में भिड़ गई तेज रफ्तार कार, तीन की हुई दर्दनाक मौत; सामने आया हादसे का VIDEO

टैंकर में भिड़ गई तेज रफ्तार कार, तीन की हुई दर्दनाक मौत; सामने आया हादसे का VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 25, 2025 11:58 am IST,  Updated : Nov 25, 2025 11:58 am IST

ओडिशा के कटक में एक तेज रफ्तार कार ने टैंकर में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

कार ने सामने से मारी टक्कर।- India TV Hindi
कार ने सामने से मारी टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

कटक: ओडिशा के कटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार तड़के चौद्वार इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार की सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। पूरी घटना टैंकर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब सामने आई है। 

कार ने टैंकर में सामने से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, टैंकर जाजपुर से कटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। कार के डिवाइडर पार करते ही सामने से आ रहा एक टैंकर कार से भीषण रूप से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में SCB मेडिकल कॉलेज, कटक में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे का वीडियो आया सामने

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस टीम, रेस्क्यू यूनिट और टांगी पुलिस मौके पर पहुंचीं। टक्कर की गंभीरता और वाहन की हालत को देखते हुए सभी लोगों को बाहर निकालने में करीब तीन घंटे लग गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई थी, जिससे रेस्क्यू करना बेहद मुश्किल हो गया था। पांचों यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों व घायलों की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक हादसे की वजह के बारे में पता नहीं चल सका है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

प्रेमी से मिलने गई दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी दोनों की शादी

UP: छत से बारात देख रही किशोरी को लगी गोली, हर्ष फायरिंग की वजह से गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत