1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रेमी से मिलने गई दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी दोनों की शादी

प्रेमी से मिलने गई दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी दोनों की शादी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 25, 2025 10:07 am IST,  Updated : Nov 25, 2025 10:07 am IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने चोरी छिपे मिल रहे प्रेमी जोड़े की पड़कर शादी करा दी। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन बनी महिला दो बच्चों की मां है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी। - India TV Hindi
ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी। Image Source : REPORTER INPUT

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां गांव वालों ने सामाजिक न्याय का अनोखा तरीका अपनाते हुए एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी की जबरदस्ती मंदिर में शादी करवा दी। खास बात यह है कि दुल्हन दो बच्चों की मां है। फिलहाल अब उसने अपने दूसरे पति के साथ रहने का फैसला किया है। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है। मामला कांटी थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि चोरी-छिपे मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर दोनों की मंदिर में जबरन शादी करा दी। दुल्हन बनी महिला पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है।

छिपकर मिल रहे थे दोनों प्रेमी

घटना के मुताबिक दीपक चौरसिया और सुरुचि कुमारी कई दिनों से एक-दूसरे से मिल रहे थे। गांव वालों को इसकी भनक पहले से थी। सोमवार को जब दोनों फिर एक साथ दिखाई दिए, तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर सीधे मंदिर पहुंचा दिया। यहां ग्रामीणों ने ही पुजारी को बुलाया गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में सात फेरे तक करा दिए गए। इस दौरान गांव के लोग ही दूल्हा पक्ष की ओर से बाराती बन गए और सभी रस्में निभाईं।

गांव के मंदिर में हुई शादी

दूल्हा बने दीपक चौरसिया ने कहा कि उनके बीच कोई प्रेम प्रसंग नहीं था, लेकिन ग्रामीणों के कहने पर और आपसी सहमति से शादी हो गई। वहीं दुल्हन सुरुचि कुमारी, जो पहले से शादीशुदा है, ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वह दीपक के साथ ही रहेगी। उसकी पहली शादी से दो बच्चे भी हैं। गांव वालों की इस पंचायत और जबरन शादी ने कई सवाल खड़े किए हैं, लेकिन दुल्हन ने साफ कर दिया है कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी। बहरहाल पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। (इनपुट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

UP: छत से बारात देख रही किशोरी को लगी गोली, हर्ष फायरिंग की वजह से गई जान

महाराष्ट्र: राज ठाकरे को गाली देना ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पड़ा भारी, मनसे कार्यकर्ताओं ने कराई उठक-बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।