हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...
फर्जीवाड़ा कर भारतीय कंपनियों के निदेशक बनने वाले 40 चीनी नागरिकों के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मामला दर्ज किया है। EOW ने इस फर्जीवाड़े में कुल 150 लोगों को खिलाफ 34 एफआईआर दर्ज की है।
अमरावती के अचलपुर और परतवाड़ा में रविवार की देर रात हुई हिंसा मामले में अमरावती पुलिस ने भाजपा के अमरावती नगर अध्यक्ष अभय मथन को पुणे से हिरासत में लिया
राम मंदिर के इतिहास के प्रमाण की खोज करने वाले इतिहासकार के. के. मोहम्मद ने कहा कि दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार के पास भी कई मंदिरों के अवशेष मिले हैं। जिसमें गणेश मंदिर आसपास है। इससे सिद्ध होता है कि वहां गणेश मंदिर थे और उनकी स्थापना की भी नियम अनुसार सरकार तैयारी कर रही है ।
दिल्ली नगर निगम के एकीकरण से संबंधित कानून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण से जुड़े प्रस्ताव को लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा गया था।
मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन हिंसा में प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए राहत राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शासनादेश जारी।
देशभर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, एक दिन में दोगुना मामले सामने आए। हरियाणा के 4 और यूपी के 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया। केंद्र ने कोरोना को लेकर केरल को हिदायत दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज बनासकांठा में डेयरी प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्गाटन करेंगे। पीएम मोदी जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की भी आधारशिला रखेंगे।
संपादक की पसंद