1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Today's Weather Update: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में होगी तेज बारिश

Today's Weather Update: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में होगी तेज बारिश

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 22, 2023 07:17 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 07:17 pm IST

इससे पहले राजधानी दिल्ली में बीते दिनों तेज बारिश देखने को मिली थी। इस कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। गुरुवार के दिन दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहे इस कारण लोगों को थोड़ी धूप से राहत मिली।

Today's Weather Update UP-Bihar jharkhand west bengal rainfall prediction heavy rainfall prediction - India TV Hindi
दिल्ली-यूपी और बिहार में होगी बारिश Image Source : PTI

Today's Weather Update: मुंबई में मॉनसून की एंट्री जल्द ही होने वाली है। इस बीच उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के राज्यों के लिए कहा कि यहां गुरुवार के बाद से हीटवेव खत्म होन जाएगी। यानी लोगों भीषण गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल, नॉर्थ ईस्ट को राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वोत्तर भारत व पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में अगले 5 दिन बारिश की आशंका जताई गई है। मेघालय और असम में 22 जून, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रधेश में 22-23 जनवरी को बारिश होगी। इस बाबत नागालैंड में 22 जून को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

यूपी-दिल्ली में होगी तेज बारिश

बिहार में 22 और 23 जून को बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल के गंगा बेल्ट में 22 और 25 जून को बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं ओडिशा में 22-26 जून के बीच बारिश होगी और झारखंड में 22 जून को तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 23-25 जून के बीच बारिश होगी। यह बारिश हल्की से मध्यम होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली  और उत्तर प्रदेश में 25-26 जून को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य प्रदेश में 23-26 जून, छत्तीसगढ़ में 22-26 जून, विदर्भ में 24-26 जून के बीच बारिश की संभावना है। 

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र और गुजरात में 23-25 जून के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं गोवा में 23-26 जून, को बारिश होगी। बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में बीते दिनों तेज बारिश देखने को मिली थी। इस कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। गुरुवार के दिन दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहे इस कारण लोगों को थोड़ी धूप से राहत मिली। लेकिन गर्म हवाएं इस दौरान भी चल रही थी। हालांकि अब संभावना जताई गई है कि दिल्ली में दिल्ली में 25-26 जून के बीच तेज बारिश हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत