1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो लोग जिंदा जले; सामने आया VIDEO

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो लोग जिंदा जले; सामने आया VIDEO

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 10, 2026 09:11 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 09:11 am IST

तेलंगाना के मंचेरियाल में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक लोह के खंभे में करंट उतर रहा था। दोनों युवक खंभे के पास से गुजरे, जिससे करंट लग गया और दोनों युवकों की जलने से मौत हो गई।

दो युवकों की जिंदा जलने से हुई मौत।- India TV Hindi
दो युवकों की जिंदा जलने से हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

मंचेरियाल: तेलंगाना के मंचेरियाल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां इलेक्ट्रिक शॉक लगने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। इस दौरान यहां एक लोहे का खंभा बिजली की मेन लाइन की तार से टकरा गए। लोहे के खंभे से सटने की वजह से इलेक्ट्रिक शॉक लग गया और दोनों युवक मौके पर ही जल गए। आग में जलने की वजह से युवकों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इलेक्ट्रिक शॉक लगने से लगा करंट

दरअसल, मंचेरियाल जिले में बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पूरी घटना मंचेरियाल जिले के डंडेपल्ली इलाके की बताई जा रही है। यहां मुंचरम और मदारीपेट गांवों में ये दुखद घटना हुई है, जिसमें इलेक्ट्रिक शॉक लगने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

आग में जलकर दो युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक मदारीपेट में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास इलेक्ट्रिक शॉक लगने से दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान उसी गांव के सल्ला लक्ष्मीनारायण और वेल्नुरु गांव के नागराजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब लोहे का खंभा बिजली की मेन लाइन से टकरा गया और दोनों को इलेक्ट्रिक शॉक लग गया। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवकों को इलेक्ट्रिक शॉक लगने के बाद जलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो इतना भयावह है कि इसे दिखाया नहीं जा सकता। दोनों युवकों के एक साथ इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से जल जाने के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद से हैरान हैं। 

यह भी पढ़ें-

अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम पर हुआ पथराव, JCB के कांच फूटे; VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत