1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का दावा - मकर संक्रांति पर 75 लाख लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का दावा - मकर संक्रांति पर 75 लाख लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2022 07:23 am IST,  Updated : Jan 06, 2022 07:26 am IST

आयुष मंत्रालय का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Sarbanad Sonowal - India TV Hindi
 केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का दावा - मकर संक्रांति पर 75 लाख लोग करेंगे सूर्य नमस्कार Image Source : FREEPIK/PTI

Highlights

  • सोनोवाल बोले - महामारी के कारण प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाना अनिवार्य हो गया है
  • मकर संक्रांति का त्योहार, हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है
  • मकर संक्रांति को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर दुनिया भर में 75 लाख लोग सूर्य नमस्कार करेंगे। आयुष मंत्रालय के एक बयान के अनुसार अन्य मंत्रालय भी इस मुहिम में शामिल होंगे। 

सोनोवाल ने कहा कि महामारी के कारण प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। साथ ही कहा कि उनके मंत्रालय का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जोकि ऐसा योग अभ्यास है जो न केवल शरीर को बल्कि दिमाग को भी मजबूत करने में मदद करता है।

हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसके कारण इसे मकर संक्रांति नाम से जाना जाता है। इस दिन को उत्तरायण और खिचड़ी नाम से भी कहा जाता है। इस पावन दिन में पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य शुभ माना जाता है। 

(भाषा के इनपुट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत