1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, होर्डिंग गिरने से गाड़ी मे बैठीं 2 महिलाओं की मौत

यूपी: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, होर्डिंग गिरने से गाड़ी मे बैठीं 2 महिलाओं की मौत

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 05, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 07:31 pm IST

यूपी के लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है।

Lucknow- India TV Hindi
लखनऊ में बड़ा हादसा Image Source : ANI

लखनऊ: यूपी के लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां आंधी और तेज हवा के चलते एक बड़ा होर्डिंग एक गाड़ी के ऊपर गिर गया। इस घटना में गाड़ी में बैठीं 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इस गाड़ी में 2 महिलाओं के अलावा एक पुरुष भी बैठा था। ये होर्डिंग स्टेडियम के अंदर की थी। दोनों महिलाओं को गाड़ी से निकालकर लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 

गौरतलब है कि बीते दिनों देश में कई बड़े हादसे हुए हैं। हालही में ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

इस घटना के बाद बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा 1700 करोड़ की लागत का पुल गिर गया था। इस घटना का वीडियो भी काफी डराने वाला था। 

ये भी पढ़ें: 

हवाई यात्रा के किराए में बढ़ोतरी पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताई चिंता, ओडिशा हादसे को लेकर भी दिए सुझाव

IMD ने बताया कि कब आएगा मॉनसून, चक्रवाती हवाओं का दिख सकता है गंभीर असर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत