1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: दबंगों के हौसले बुलंद, दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाने से रोका, महिलाओं से की छेड़छाड़

यूपी: दबंगों के हौसले बुलंद, दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाने से रोका, महिलाओं से की छेड़छाड़

 Published : May 10, 2023 07:38 am IST,  Updated : May 10, 2023 07:38 am IST

यूपी के आगरा में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहां दबंगों ने एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाने से रोक दिया और महिलाओं से भी छेड़छाड़ की। इस मामले की शिकायत करने के 4 दिनों बाद पुलिस जागी और उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

agra news - India TV Hindi
आगरा में दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोका Image Source : REPRESENTATIVE PIC

आगरा: यूपी के आगरा में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहां दबंगों ने एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाने से रोक दिया और महिलाओं से भी छेड़छाड़ की। इस मामले की शिकायत करने के 4 दिनों बाद पुलिस जागी और उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी और बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति कानून समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

क्या है पूरा मामला?

थाना सदर अंतर्गत सोहल्ला निवासी जाटव समाज की गीता की बेटी अंजना की बारात आई थी। गीता का आरोप है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात के साथ चल रहा था कि अचानक आरोपी शादी समारोह में घुस आए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने बाराती और घराती पक्ष के लोगों को जमकर पीटा।

उन्होंने कहा कि शादी में विघ्न डालने के लिए कई बार मैरिज होम की बिजली भी काट दी गई। गीता की शिकायत पर चार दिन बाद पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। गीता का आरोप है कि ठाकुर समाज की बस्ती से गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घोड़ी पर चढक़र निकलने से मना कर दिया। 

गीता की शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। गीता ने कहा कि शादी में व्यवधान से बचने के लिए बारात बैंड बंदकर वहां से निकाली गई, लेकिन इसके बाद दबंग लाठी-डंडे लेकर मैरिज होम में घुस गए और अभद्रता की। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

इमरान खान को अमेरिका ने भी दिखाया ठेंगा, गिरफ्तारी को ठहराया जायज, ब्रिटेन ने भी बनाया ये बहाना

'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने वालों को महाराष्ट्र सरकार का करारा जवाब, बताया सभी को क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत