1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. US H-1B VISA: 10 लाख से अधिक भारतीयों को मिला अमेरिकी वीजा, दुनिया में सबसे अधिक आवेदन करते हैं हम

US H-1B VISA: 10 लाख से अधिक भारतीयों को मिला अमेरिकी वीजा, दुनिया में सबसे अधिक आवेदन करते हैं हम

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Avinash Rai
 Published : Sep 28, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 12:32 pm IST

10 लाख से अधिक भारतीयों को अमेरिका ने वीजा प्रदान किया है। बता दें कि अमेरिका में वीजा के लिए किए गए हर 10 आवेदन में से एक आवेदन पर भारतीय का नाम है जो दर्शाता है कि अमेरिकी वीजा के लिए भारी संख्या में भारतीय आवेदन कर रहे हैं।

US H1B VISA More than 10 lakh Indians got American visa Indians made over 1 in 10 visa applications - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

US H-1B VISA: अमेरिका जाने के लिए लंबे समय से वीजा का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए बीते दिनों अमेरिका से अच्छी खबर सामने आई थी। इस दौरान बताया गया कि अमेरिका साल 2023 के लिए 10 लाख से अधिक भारतीय कों वीजा जारी करने वाला है। इस बीच अब अमेरिका द्वारा भारत को साल 2023 में दिए जाने वाले वीजा के आंकड़े ने 1 मिलियन यानी 10 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। बता दें कि साल 2019 की तुलना में इस बार 20 फीसदी अधिक वीजा जारी किए गए हैं। वहीं साल 2022 में 2023 की तुलना में कम वीजा जारी किए गए थे। 

10 लाख से अधिक भारतीयों को मिला वीजा

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा, 'भारत के साथ हमारी साझेदारी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक है। वास्तव में दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। हमारे लोगों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत है। आने वाले महीनों में अधिक से अधिक भारतीय आवेदकों को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा करने और अमेरिका-भारत मित्रता का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर देने के लिए वीजा कार्य की रिकॉर्ड सेटिंग को जारी रखेंगे।' बता दें कि पिछले साल करीब 1.2 मिलिनय भारतीयों ने अमेरिका की यात्रा की थी। 

अमेरिका में वीजा का गणित

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुनियाभर में सभी वीजा आवेदकों में से सबसे अधिक वीजा आवेदक भारत से हैं, जो 10 फीसदी से भी अधिक हैं। इसमें से 20 फीसदी वीजा छात्र आवेदकों का है। साथ ही 65 फीसदी वीजा रोजगार से संबंधित है, जिनका संयुक्त राज्य अमेरिका स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी वीजा की निरंतर बढ़ती मांग के मद्देनजर संयुक्त राज्य ने भारत में परिचालन में भारी निवेश जारी रखा है। पिछले साल वीजा आवेदकों की सुविधा के लिए स्टाफ का विस्तार किया गया था। इस बाबत संयुक्त राज्य ने वीजा के लिए चेन्नई स्थित दूतावास में अहम सुधार किए और हैदराबाद में नए वाणिज्य दूतावास भवन का भी उद्घाटन किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत