1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

 Published : Sep 11, 2024 07:52 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 08:25 pm IST

चमोली के डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कल यानी 12 सितंबर को चमोली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

school close, Uttarakhand- India TV Hindi
स्कूल बंद Image Source : FILE

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट घोषित होने के बाद पहली क्लास से लेकर 12 वीं तक के सभी स्कूलों को कल बंद करने फैसला लिया गया है। चमोली के डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कल यानी 12 सितंबर को चमोली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक 12 सितंबर को उत्तराखंड के अन्य जिलों के साथ-साथ चमोली जिले में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर चमोली के जिलाधिकारी ने जिले में संचालित सभी शासकीय, गैरशासकीय, प्राइवेट (कक्षा-1 से 12वीं तक) स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत