उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि राजधानी देहरादून के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
क्या बोले सीएम धामी?
सीएम धामी ने ट्वीट कर के लिखा- "देहरादून में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी- CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर उनकेसाथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।
कैसे हुई ब्रिगेडियर जोशी की मौत?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान दो कार में सवार लोगों के बीच कथित तौर पर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई। इसी दौरान वॉक कर रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (उम्र 74 वर्ष) को गोली लग गयी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।
ये भी पढ़ें- देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे लेकिन घर नहीं लौट सके
राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग, पुलिस ने बताई वजह