1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2023 08:53 am IST,  Updated : Apr 06, 2023 02:02 pm IST

भूकंप की तीव्रता भले ही कम रही लेकिन इसका खौफ लोगों पर साफ दिखा। लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल पड़े।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : इंडिया टीवी

देवभूमि उत्तराखंड की धरती आज सुबह भूकंप के झटकों से हिल उठी। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र भटवाड़ी के जंगलों में जमीन से 5 किमी की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता भले ही कम रही लेकिन इसका खौफ लोगों पर साफ दिखा। लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल पड़े।

उत्तरकाशी जिला आपदा कंट्रोल के मुताबिक उत्तरकाशी में सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह के जानमान के नुकसान की कोई भी सूचना नहीं है। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज काफी संवेदनशील माना जाता है।

ये भी पढ़ें-

बीजेपी का आज मना रही 44वां स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज भारत बजरंगबली की तरह

"काफी पढ़ी-लिखी हो, कमाने लायक हो, पति बेरोजगार" कोर्ट ने महिला की गुजारा भत्ता की अर्जी पर क्या कहा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत