1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत कई PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत कई PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 11, 2024 07:44 am IST,  Updated : Feb 11, 2024 08:12 am IST

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर...- India TV Hindi
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी Image Source : FILE PHOTO

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 4 आईएएस (IAS) और 7 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी, अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली, पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया।

पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट
Image Source : INDIATVपीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट

आईएसएस अधिकारी आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी, आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारग और सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई।

आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट
Image Source : INDIATVआईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट

इससे पहले 30 जनवरी को उत्तराखंड शासन ने 6 आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला किया था।

ये भी पढ़ें-

हल्द्वानी के बाहरी इलाके से कर्फ्यू हटा लेकिन बनभूलपुरा में जारी, प्रतियोगी परीक्षा पर रोक नहीं

पाकिस्तान में किसकी बनेगी सरकार? चुनाव में धांधली के आरोपों पर मचा है बवाल

पैसे के लिए दबाव बनाती थी पत्नी, ससुराल वालों ने पीटा, तंग आकर शख्स ने दी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत