1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhogi 2022: उपराष्ट्रपति ने दी भोगी की शुभकामनाएं, ऐसे मनाया पर्व

Bhogi 2022: उपराष्ट्रपति ने दी भोगी की शुभकामनाएं, ऐसे मनाया पर्व

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2022 11:52 am IST,  Updated : Jan 14, 2022 11:52 am IST

देशभर में मकर सक्रांति मनाया जा रहा है। उसी तरह पोंगल के पहले दिन भोगी को भी सेलिब्रेट किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी शुक्रवार को भोगी पर्व मनाते नजर आए।

bhogi 2022- India TV Hindi
भोगी मनाते उप राष्ट्रपति Image Source : TWITTER/VPSECRETARIAT

Bhogi 2022: देशभर में मकर सक्रांति मनाया जा रहा है। उसी तरह पोंगल के पहले दिन भोगी को भी सेलिब्रेट किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी शुक्रवार को भोगी पर्व मनाते नजर आए और इस खास मौके पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को उनका एक वीडियो भी ट्वीट किया गया जिसमें उप राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ भोगी मनाते दिख रहे हैं।

इस अवसर पर चेन्नई में अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ अलाव जलाकर भोगी त्योहार मनाया। भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, “उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू आज सुबह चेन्नई में अलाव जलाकर भोगी मनाते हुए।"

साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा है कि, सभी को भोगी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! परिवर्तन का त्योहार भोगी हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलावों को अपनाने और अपने आसपास की नकारात्मकता को दूर करने के महत्व की याद दिलाता है। पवित्र ‘भोगी मंतलु’ हमारे जीवन को नई आशाओं के साथ, प्रचुर मात्रा में रोशन करें। खुशी और शांति।

बता दें, दक्षिण भारत में पोंगल का पहला दिन भोगी के नाम से जाना जाता है, यहीं से पोंगल मनाने की शुरुआत होती है। मानना है कि यह पर्व इंद्र देव को समर्पित होता है और उनसे अच्छी फसल व बारिश की कामना की जाती है।

यहां देखें भोगी मनाने का वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत