1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मिला YSRCP का समर्थन, राजनाथ सिंह ने की थी बात

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मिला YSRCP का समर्थन, राजनाथ सिंह ने की थी बात

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 18, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 06:33 pm IST

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 7 सांसद हैं।

जगन मोहन रेड्डी- India TV Hindi
जगन मोहन रेड्डी Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश: 11 सांसदों वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने का फैसला किया है, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन को बल मिला है। इस खबर की पुष्टि करते हुए वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मद्दिला गुरुमूर्ति ने कहा कि उनकी पार्टी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने का फैसला किया है, जबकि विपक्ष की ओर से अपना उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से बात की और सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार के लिए क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन मांगा।

वाईएसआर कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी टीडीपी

बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा में 4 और राज्यसभा में 7 सांसद हैं। जबकि वाईएसआर कांग्रेस न तो भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है और न ही विपक्षी इंडिया ब्लॉक का। वाईएसआर कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी और आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी- टीडीपी, भाजपा की एक प्रमुख सहयोगी है।

एनडीए को निर्वाचक मंडल में, जिसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल हैं, पर्याप्त बहुमत प्राप्त है, जिससे राधाकृष्णन का चुनाव लगभग तय है।

जगदीप धनखड़ को भी दिया था समर्थन

बता दें कि कि वाईएसआरसीपी ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू के लिए भी NDA को समर्थन दिया था। वाईएसआरसीपी ने वेंकैया नायडू और जगदीप धनखड़ के लिए भी उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ NDA को समर्थन दिया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 132 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को कम से कम 425 वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं, वाईएसआरसीपी के समर्थन से 435 से अधिक वोट मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 

पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन कॉल, अलास्का में ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में बताया

पटना में फिर बवाल, शिक्षक बहाली के ऐलान से नाराज छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसाई लाठियां; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत