1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में फिर बवाल, शिक्षक बहाली के ऐलान से नाराज छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसाई लाठियां; देखें VIDEO

पटना में फिर बवाल, शिक्षक बहाली के ऐलान से नाराज छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसाई लाठियां; देखें VIDEO

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 18, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 04:05 pm IST

पटना में STET, BTET और लाइब्रेरियन की परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी पटना कॉलेज परिसर से CM हाउस घेराव के लिए निकले थे।

अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज- India TV Hindi
अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज Image Source : REPORTER INPUT

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (BTET) और लाइब्रेरियन बहाली की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये अभ्यर्थी पटना कॉलेज परिसर से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन डाक बंगला चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को हटाया

पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। लेकिन छात्र आगे जाना चाहते थे। एक छात्र ने मजिस्ट्रेट के पैर पकड़कर मुख्यमंत्री आवास तक जाने देने की गुहार भी लगाई, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटा दिया। इससे पहले भी छात्रों ने इसी जगह प्रदर्शन किया था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में ऐलान किया था कि शिक्षक बहाली परीक्षा TRE-4 साल 2025 में और TRE-5 साल 2026 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि STET का आयोजन TRE-5 से पहले किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान से उन हजारों अभ्यर्थियों को गहरा झटका लगा, जिन्हें TRE-4 से पहले STET की परीक्षा आयोजित कराए जाने की उम्मीद थी, ताकि वे भी इस बहाली में शामिल हो सकें। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, STET की परीक्षा 2026 में ही हो पाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर अभी STET की परीक्षा ली जाती है तो शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया में और देरी होगी।

ये भी पढ़ें-

CJI गवई की बड़ी टिप्पणी, 'दो घंटे की बारिश में लकवाग्रस्त हो जाती है दिल्ली', जानें क्यों कहा ऐसा

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर लंबा जाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।