1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंगलुरु में हिट एंड रन केस, फुटपाथ पर 5 लड़कियों को रौंदते हुए निकल गई कार, देखें वीडियो

मंगलुरु में हिट एंड रन केस, फुटपाथ पर 5 लड़कियों को रौंदते हुए निकल गई कार, देखें वीडियो

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 18, 2023 09:22 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 11:50 pm IST

दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु से हिट एंड रन का भयानक वीडियो सामने आया है। लापरवाह कार चालक ने फुटपाथ पर कार चढ़ाकर 5 लड़कियों को कुचल दिया। इसके बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

मंगलुरु में हिट एंड रन केस।- India TV Hindi
मंगलुरु में हिट एंड रन केस। Image Source : PTI

कर्नाटक से बुधवार को एक दिल दहला देने वाले हिट एंड रन की घटना सामने आई है। ये घटना दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु में देखने को मिली जहां कार चालक ने फुटपाथ पर जा रही 5 लड़कियों को रौंद डाला। कार की गति इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने के बाद लड़कियां हवा में उछल गई। इस हिट एंड रन मामले में एक लड़की की मौत हो गई है और 4 अन्य घायल बताई जा रही हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।

ऐसे हुआ हादसा

बुधवार को लगभग शाम 4 बजे 5 लड़कियां मंगलुरु कॉर्पोरेशन स्विमिंग पूल के पास स्थित एस एल शेट ज्वैलर्स के पास फुटपाथ पर चल रही थीं। तभी एकदम से पीछे से एक होंडा ईऑन कार आई और सभी लड़कियों को बेरहमी से रौंदती हुई निकल गई। बता दें कि कार चालक लापरवाही से कार लेकर फुटपाथ पर आया और पैदल चल रही लड़कियों को टक्कर मार दी और दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। 

आरोपी ने किया सरेंडर
लड़कियों को बेरहमी से रौंदने वाले कार चालक की पहचान कमलेश बलदेव के रूप में की गई है। चालक ने 4 लड़कियों को कुचलते वक्त ब्रेक तक नहीं लगाई। इसके बाद भी वह तेज गति में एक अन्य महिला को रौंदता हुआ निकल गया। पहले उसने अपनी कार को होंडा शोरूम के सामने खड़ा किया। इसके बाद अपने पिता को लेकर ट्रैफिक वेस्ट पुलिस स्टेशन वापस आया। 

एक की मौत
हिट एंड रन केस के इस मामले में कार की जोरदार टक्कर लगने के कारण 23 वर्ष की कुमारी रूपाश्री की मौत हो गई है। वहीं, स्वाति, हितनवी, कृतिका और यथिका नाम की 4 अन्य लड़कियां घायल हो गई हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, घायल लड़कियों का इलाज किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव: सोनिया-राहुल ने दिखाए तीखे तेवर! खतरे में 3 बड़े नेताओं के टिकट

ये भी पढ़ें- बीजेपी और शिवसेना के बीच बिगड़ सकती है बात, एकनाथ शिंदे ने 22 लोकसभा सीटों पर ठोका दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत